प्रश्न 1. कौन ‘लोहितवादी’ के उपनाम से प्रसिद्ध हुए ?
उत्तर – गोपाल हरि देशमुख
प्रश्न 2. 1857 के विद्रोह के समय जगदीशपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था ?
उत्तर – कुँवर सिंह ने
प्रश्न 3. सल्तनत काल में ‘दार-उल-शफा’ क्या होता था ?
उत्तर – चिकित्सालय
प्रश्न 4. ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ नामक विभाग, जो कृषि से सम्बन्धित था, किसने स्थापित किया था ?
उत्तर – मुहम्मद बिन तुगलक ने
प्रश्न 5. अकबर ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत के किस राज्य पर आक्रमण किया था ?
उत्तर – अहमदनगर पर
प्रश्न 6. पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा कौन था ?
उत्तर – बालाजी बाजीराव
प्रश्न 7. विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किस वंश के शासकों द्वारा करवाई गई थी ?
उत्तर – पालवंश के शासकों द्वारा
प्रश्न 8. तमिल में ‘तोलकाप्पियम’ किस विषय से सम्बन्धित पुस्तक है ?
उत्तर – तमिल व्याकरण से
प्रश्न 9. सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मंत्र किस ग्रंथ में है ?
उत्तर – ऋग्वेद संहिता में
प्रश्न 10. औरंगजेब ने किस सिख गुरु को फाँसी दी ?
उत्तर – गुरु तेगबहादुर को