राजनीति में सबसे अधिक हैं वकील... 👉दुनिया में 20% से ज्यादा हैं वकील जो राजनीति में हैं एक आंकलन है कि दुनियाभर के तमाम देशों में सक्रिय राजनीति में सबसे अधिक संख्या वकीलों की है। ये आंकड़ा 20% से अधिक है। वकील के बाद बिजनेस मैन को सबसे अधिक राजनीति में पाया गया। आज भारत Advocate Day मना रहा है। 1. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित मोदी कैबिनेट में कुल 18 वकील हैं। इसमें जेपी नड्डा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, रामकृपाल यादव और राजेन मोहन गोहन, अर्जुन मेघवाल, पीपी चौधरी भी शामिल हैं। 2. एक आरटीआई से खुलासा हुआ था कि 2011 में देश में 13 लाख वकील थे। सबसे खास बात सामने आई थी कि दिल्ली में उस समय हर 300 नागरिक पर एक वकील की संख्या थी। इसके अलावा वकील तैयार करने के मामले में आज भी यूपी नंबर वन पर है। इसके अलावा महाराष्ट्र के वकीलों को सबसे अमीर बताया गया था। 3. वर्तमान लोकसभा में कुल सांसद हैं 543। इनमें अकेले 7% के पास वकालत की डिग्री है। हालांकि सभी जरूरी नहीं की वकालत पेशे से भी करते हों। 4. पूरी दुनिया में राजनीति में आने वालों की संख्या का आंकलन किया गया तो उसमें करीब 20% पेशे से वकील पाये गए। वकालत के बाद कारोबार दूसरा सबसे बड़ा पेशा है जहां के लोग राजनीति की दुनिया में कदम रखते हैं। ये आंकड़ा who's who द्वारा जारी किया गया था। 5. भारत में बार काउंसिल को पूरी कानून व्यवस्था का नियामक संस्था बनाया गया है। यह 1961 में संसद में Advocates Act के माध्यम से पारित किया गया। उस समय अशोक कुमार सेन कानून मंत्री थे। 6. भारत में 3 दिसंबर को एडवोकेट डे मनाया जाता है। ये देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। राजेंद्र प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर, 1884 को बिहार में सीवान जिले के जीरादेई में हुआ था। वह देश के पहले राष्ट्रपति बने। वह 26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962 के बीच देश के राष्ट्रपति रहे।
